फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- आयुष्मान योजना को बेहतर योजना बताते हुए सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में इसकी खामियों को उठाया। उन्होंने कहा अस्पताल में मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वहीं शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा इसमें अस्पताल संचालकों द्वारा हेराफेरी भी की जा रही है। फिरोजाबाद के जसराना के गांव झपारा निवासी पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सिंह यादव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हृदयाघात होने पर परिजन उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्तपाल में मौजूद स्टाफ द्वारा उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया। रामगोपाल ने आरोप लगाया कि परिजनो ने आयुष्मान योजना के तहत कार्ड होने की हवाला दिया तो अस्पताल प्रबंधन ने कार्ड स्वीकार करने से मना कर दिया। परिजनो ने पूरे मामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.