अमरोहा, नवम्बर 30 -- सीएमओ डॉ.सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में रविवार को कार्यालय सभागार में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजना की धीमी प्रगति पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। बैठक से गायब रहे अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन रोकने का सीएमओ ने निर्देश दिया। कहा कि योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सीएचओ, आशाओं, एएनएम व संगिनी को रोजाना 50 आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। कहा कि जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों के सहयोग से कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा करें। इसमें लापरवाही पाए जाने पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...