पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। जिला स्वास्थ्य समिति/सौ दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने योजना की समीक्षा की। इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक व अन्त्योदय कार्डधारक व आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाने पर जोर दिया गया। बैठक में जननी सुरक्षा योजना में डिलीवरी एवं भुगतान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सब सेंटर पर डिलीवरी की स्थिति, आशा भुगतान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रति सप्ताह दी जाने वाली आयरन, फोलिक एसिड सप्लिमेंट, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि पूरनपुर, अमरिया, बिलसण्डा, बरखेडा, बीसलपुर, न्यूरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला अस्पताल में आयुष्मान मित्र तैनात है। यह आयुष्मान कार्...