बुलंदशहर, जनवरी 3 -- गुलावठी क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण सीएमओ कार्यालय पहुंचे। जहां यमुनापुरम स्थित एक निजी अस्पताल पर आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बावजूद रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी 27 वर्षीय तमकीन पुत्र बाबू खां 30 दिसंबर को आम के पेड़ की शाखा से गिर गया था, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। परिजन उसे इलाज के लिए शहर के यमुनापुरम स्थित एक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मरीज के छोटे भाई मोहम्मद मोहसिन के अनुसार अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के नाम पर 11 हजार 140 रुपये ले लिए, जबकि अस्पताल आयुष्मान योजना के पैनल पर सूचीबद्ध है। आरोप है कि इसके बाद रिसेप्शन पर बैठी एक महिला कर्मचारी मरीज को एक कमरे में ले गई और काला पीलिया होने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.