लखीसराय, दिसम्बर 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्वास्थ्य सेवा को बेहतर एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत राज्य के सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है। योजना के तहत स्थानीय जिला सहित पूरे बिहार में संचालित 22000 से अधिक फार्मेसी केंद्र यानी दवा दुकान, 21000 से अधिक डिस्पेंसरी, क्लिनिक, ओपीडी युक्त सुविधा वाली पॉलिटेक्निक, 3500 से अधिक पैथोलॉजी लैब, 3300 से अधिक नर्सिंग होम, 400 से अधिक फिजियोथैरेपी सेंटर एवं दो दर्जन ब्लड बैंक को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार लखीसराय जिला में एक ब्लड बैंक सहित 600 से अधिक निजी व सरकारी स्वास्थ्य केंद्र संस्थान का संचालन किया जा रहा है। इन सभी संस्थान को आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने की ज...