हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस। आयुष्मान भारत योजन में प्रदेश में जिले की रैंकिंग गिरने के साथ ही 28वें स्थान पर पहुंच गई है। लगातार गिरती हुई रैंकिंग में सुधार को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। रैंकिंग में सुधार को लेकर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के कार्ड बनाने में प्रदेश में जिला 28वें स्थान पर है। छह महीने पूर्व जिले में 3,85,810 कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य तय हुआ था। जिसके सापेक्ष 3,59,139 कार्ड बनाकर प्रदेश में जनपद की नौंवी रैंक थी। अब लक्ष्य बढ़कर जिले में 6,08,365 कर दिया गया है। इसमें 3,54,964 लाभार्थियों के कार्ड बनाकर जिला प्रदेश में 28वें स्थान पर पहुंच गया है। अधिक से अधिक लाभार्थियों के कार्ड बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.