गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति द्वारा पटना के एक होटल में मंगलवार को आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कंक्लेव 2.0 में गोपालगंज जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए। यह सम्मान जिले को स्कैन एंड शेयर तथा इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया। दोनों पुरस्कार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद और अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद को दिया। इस उपलब्धि में सिविल सर्जन के अलावा जिला परियोजना समन्वयक बीर विजय सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसी कार्यक्रम में जिला अस्पताल गोपालगंज को एबीडीएम के अंतर्गत बेस्ट मॉडल फैसिलिटी के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस सफलता में अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद का विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.