गाजीपुर, फरवरी 8 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव स्थित बीएसडी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमर कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान लाभार्थियों का पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद कुल 30 लोगों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए गए। आयुष्मान कार्ड बनने से लाभार्थियों को अब सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल सकेगा। कैंप में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को योजना की पात्रता, लाभ और प्रक्रिया की जानकारी दी और जिनका नाम सूची में है...