महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में राज्यपाल के आगमन के दौरान आयुष्मान भारत योजना से संबंधित कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया को सीएमओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर प्रशानिक पद से पदच्युत करने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएमओ ने चेतावनी नोटिस में बताया है कि 17 मार्च को राज्यपाल के कार्यक्रम में आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों और क्षय रोगियों को पोषण वितरण की योजना थी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने निर्देशित किया गया था, कि वनटांगिया व मुसहर बस्ती से आयुष्मान कार्ड धारक लाभार्थियों को बुलाया जाए, जिसे बाद में संशोधित कर 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को शामिल करने को कहा गया। लेकिन आप ने ऐसा नहीं किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.