भभुआ, फरवरी 18 -- (युवा पेज) भभुआ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना की समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह सिविल सर्जन डॉ. विंदेश्वरी रजक की अध्यक्षता में हुई। आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, डाटा ऑपरेटर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हि.प्र. मोकरम पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी भगवानपुर। प्रखंड की मोकरम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के चुनाव के लिए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ले अधिसूचना जारी कर दी। बीडीओ अंकिता शेखर ने बताया कि 18 फरवरी को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र में सूचना का प्रकाशन, नामांकन की तिथि 6-7 मार्च, 9-10 मार्...