नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पिछले दिनों अपनी फिल्म 'थामा' को लेकर काफी चर्चा में रहे। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था और यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म थी। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के कुछ सबसे आकर्षक और कामयाब कलाकारों में गिने जाते हैं, उनके करियर की शुरुआत काफी चुनौतीपूर्ण रही थी यह तो सभी को पता है, लेकिन क्या आपको मालूम हो कि एक रोल को पाने के लिए एक बार उन्होंने एक न्यूकमर एक्टर का पीछा किया था।जब रेडियो का ऑडिशन देने पहुंचे एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक पॉडकास्ट में बताया, "मैं ऑडिशन के लिए जाता था और मुझे पता नहीं था कि ऑडिशन्स कहां होतें और सच कहूं तो कुछ भी नहीं पता था। मैं एक बार रेडियो का ऑडिशन करने के लिए गया तो वहां पर NSD का आर्टिस्ट बैठा हुआ था। वो फोन पर बात कर रहे थे ...