अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना में अब इलाज की गुणवत्ता और अस्पताल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सख्त गुणवत्ता मानक लागू कर दिए गए हैं। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा हॉस्पिटल इम्पैनलमेंट मॉड्यूल (एचईएम 2.0) के अंतर्गत निर्धारित 35 अनिवार्य मानकों को पूरा करना सभी सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए अनिवार्य है। जनपद में 30 सरकारी और 65 निजी अस्पताल इन मानकों के अनुरूप खुद को ढाल चुके हैं। योजना के तहत इन नियमों के लागू होने से मरीजों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। नए मानकों के तहत अस्पतालों को उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करनी होगी। योग्य डॉक्टरों, नर्सों और विशेषज्ञों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही एंबुलेंस, लैब, फार्मेसी,...