लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों के नए सिरे से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले में 17 सरकारी और 18 प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है। नयी गाइड लाइन के बाद इसके मानकों में बदलाव किया गया है। हालांकि आयुष्मान कार्ड धारकों की दिलचस्पी सरकारी अस्पतालों में नहीं रही है। वे निजी अस्पतालों में इलाज के लिए अपना पंजीकरण कराते हैं। आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा रोकने और सही अस्पतालों के चयन के लिए न्यू हॉस्पिटल इनपैनलमेंट मॉड्यूल ( एचईएम) 2.0 के तहत लागू किए जा रहे नए और बेहद कड़े मापदंड हैं। जिन्हें पूरा करना छोटे और मझोले अस्पतालों ही नहीं, सरकारी के लिए भी कठिन हो गया है। बताया जाता है कि नए मानकों के अनुसार हर 20 बिस्तरों पर तीन एमबीबीएस डॉक्टरों की अन...