लखनऊ, अप्रैल 17 -- - मोहनलालगंज सीएचसी से भेजे गए मरीज को पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती नहीं किया गया - परिवारीजन ने आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड होने पर भी इलाज नहीं किया गया मोहनलालगंज, संवाददाता। हादसे में जख्मी मोहनलालगंज के मजदूर युवक को पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एटीसी) में इलाज नहीं दिया गया है। परिवारीजनों का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीज को भर्ती नहीं किया और इलाज के लिए एक लाख रुपए का इंतजाम करने को कहा गया। परिवारीजन एटीसी के डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। मरीज को वापस लौटा दिया। रुपए के अभाव में परिवारीजन अपने मरीज को लेकर घर चले गए। मोहनलालगंज के गौरा कॉलोनी निवासी मनोज कुमार (32) सोमवार को रात करीब 10 बजे अपने घर की छत से नीचे गिर गया है। कमर और अन्य जगह चोट आई है। परिवारीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.