मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज सही से हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी अब व्हाट्सएप से की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश जिलों को दिया है। विभाग ने कहा है कि अस्पतालों में कार्ड वाले मरीजों को जिस पैकेज से इलाज किया गया है, उसकी जानकारी डॉक्टरों को व्हाट्सएप ग्रुप में देनी होगी। ग्रुप में अस्पतालों के डॉक्टरों के अलावा राज्य मुख्यालय और जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे। व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी अपडेट करने से यह पता चलेगा कि मरीज का इलाज जिस पैकेज से किया जाएगा, वह अस्पताल में मुहैया है। अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से होने वाले इलाज पर पूरी नजर राज्य और जिला स्तर के अधिकारी रख सकेंगे। आयुष्मान से टैग अस्पतालों की होगी जांच स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.