मधुबनी, दिसम्बर 23 -- मधुबनी। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वार्ड संख्या 09 स्थित टुन्नी मिश्र टोल के महादेव स्थान परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय पार्षद ऊषा देवी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने अपना पंजीकरण कराया। मौके पर उपस्थित भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्र व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...