कन्नौज, जनवरी 31 -- कन्नौज। जिले में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जिले भर में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को गंभीरता से संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। शनिवार को जिले की 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, दो जिला स्तरीय केंद्रों और एक मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान मित्रों की उपस्थिति में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 53 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योजना की जानकारी ली और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में कुल 1,65,648 ...