फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले दो चिकित्सकों की संविदा समाप्त करने के निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इमरान सलीम तथा शिकोहाबाद में नगला किला स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संकल्प गुप्ता की स्थिति खराब मिली। शून्य प्रगति के अलावा जूम बैठक में गायब रहने पर जिलाधिकारी ने दोनों डॉक्टरों की संविदा समाप्त करने के निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्रथम वरीयता वाले इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए ज...