रामपुर, जनवरी 3 -- आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में पहले पायदान पर आया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत ब्लाकवार एएनएम, आशा संगिनी, आशा एवं सीएचओ की टीमे बनायी गयी है, जिसके द्वारा कैम्प लगाकर एवं घर-घर भ्रमण कर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहें है। एक जनवरी को जनपद रामपुर राज्य में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रथम स्थान पर रहा। दो जनवरी को जनपद रामपुर राज्य में द्वितीय स्थान पर रहा तथा 03 जनवरी 2026 को जनपद रामपुर पुनः राज्य में सभी जनपदों में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाते हुए प्रथम स्थान पर रहा। जनपद में अभी तक 606975 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है। उन्होंने जनपद के समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि...