गाज़ियाबाद, दिसम्बर 7 -- उपलब्धि - 1.76 लाख में से 63.77 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाए गए - 66.75 प्रतिशत कार्ड बनाकर बागपत जिला दूसरे नंबर पर रहा गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में मेरठ मंडल में गाजियाबाद जिला दूसरे नंबर पर है, जबकि पड़ोसी जनपद गौतमबुद्ध नगर चौथे नंबर पर आया है। गाजियाबाद में 5.40 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। हालांकि, अभी भी डेढ़ लाख परिवार ऐसे हैं, जिनमें एक भी सदस्य का कार्ड नहीं बन पाया। गाजियाबाद जिले ने पात्र लाभार्थियों में से 63.77 प्रतिशत लोगों के कार्ड बनाने में सफलता हासिल की है। कार्ड बनाने में पहले नंबर पर बागपत जिला है। गाजियाबाद जिले में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थी परिवारों की संख्या कुल 1,76,488 हैं। इनमें से 8,94,734 लाभार्थी हैं। विभागीय आंकड़ों के मुता...