मधुबनी, मई 16 -- मधुबनी। आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के कार्ड के लिए जिले में विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत रेडक्रॉस में आयुष्मान वय योजना के तहत 70 से अधिक उम्र के लोगों का विशेष योग अभियान के तहत कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही अन्य पात्र लाभार्थियों का भी कार्ड बनाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। जिले के सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल के डिजिटल काउंटर पर भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना है। जिले के सभी पंचायत के महादलितोलों में बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.