बरेली, दिसम्बर 16 -- 25 नवंबर से एक माह के लिए चल रहा आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शासन के निर्देश पर चल रहे आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में बरेली प्रदेश में पहले स्थान पर है। यह अभियान 25 नवंबर से शुरू हुआ है और 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान में जिले में औसतन तीन हजार कार्ड प्रतिदिन बनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सीएचसी और जिला महिला अस्पताल में योजना के पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने में बरेली शुरू से प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी के सहयोग से पात्र लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...