सहारनपुर, फरवरी 22 -- आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्तर प्रदेश के जिलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में सीतापुर ने सूबे में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि राजधानी लखनऊ भी पीछे रह गई है। प्रदेश में अब तक कुल 5.6 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इनमें 13,91,897 कार्ड बनाकर सीतापुर प्रदेश में अव्वल है। जबकि सहारनपुर आठवीं रैंक हासिल किया है। इसी क्रम में सहारनपुर ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 12,00,965 आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया है। जनपद का यह आंकड़ा उसे टॉप-10 जिलों में शामिल करता है। वहीं जौनपुर (13,35,621) दूसरे, बरेली (12,72,898) तीसरे और हरदोई (12,66,175) चौथे स्थान पर हैं। वाराणसी (12,45,069) पांचवें और गोरखपुर (12,21,841) छठे स्थान पर काबिज हैं। राजधानी लखनऊ 9,59,726 कार्ड के साथ 17वें स्थान पर है,...