बाराबंकी, जनवरी 13 -- रामनगर। तहसील परिसर में आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर कोटेदारों एवं पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा पोर्टल पर कार्य करने के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिन गांवों में अभी तक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं, वहां शेष बचे लोगों के कार्ड अनिवार्य रूप से बनाकर लक्ष्य को समय से पूरा किया जाए। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से गरीब व जरूरतमंद परिवारों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल...