फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- शासन के कड़े रुख के बाद जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य ने भी तेजी पकड़ ली है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया। पात्र लाभार्थियों के अलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बिना सूची के आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए। सामुदायिक चिकित्सा केंद्र अरांव के गांव कुंजपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर दस्तक देते हुए आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी हासिल की तथा जिन लोगों को अभी तक कार्ड नहीं मिले हैं उनके तत्काल प्रभाव से कार्ड बनाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...