लोहरदगा, सितम्बर 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए शिविर का आयोजन तीन सितंबर से किया जा रहा है। अब तक कुल 5507 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। उपायुक्त डा ताराचंद ने कहा है कि जिन लाभुकों का राशन कार्ड बना हुआ है, लेकिन अब तक वह आयुष्मान कार्ड से आच्छादित नहीं हुए हैं। वह अपना और अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अपने पीडीएस दुकान में लगने वाले शिविर में जाकर जरूर बनवा लें। अब आयुष्मान बनवाने के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है। सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए इस शिविर का आयोजन प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से सभी राशन कार्डधारी परिवार को आच्छादित करने का लक्ष्य है। अपना आयुष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.