कन्नौज, नवम्बर 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल आयेदिन किसी न किसी मामले में विवाद की जड़ में पहुंचकर चर्चा में पहुंच जाता है। ताजा मामला आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर है। यहां एक वृद्ध साधू से आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर पांच सौ रूपये ले लिए गए। जब साधू ने हंगामा काटा, तब पुलिस और अस्पताल स्टाफ ने मिलकर मामले को रफादफा कराया। सौ शैय्या अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए व्यवस्था की गई है। यहां बने एक काउंटर पर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम देख रहे युवक ने अस्पताल में इलाज कराने आए हरदोई जनपद के ग्राम गोविंदपुर निवासी बाबा किशनपाल सिंह (76) पुत्र बलराज सिंह से आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर पांच सौ रूपये ले लिए गए। किशनपाल सिंह एक मंदिर पर पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि जब आयुष्मान कार्ड बनाने वाले युवक से उन्होंने कहा कि र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.