एटा, दिसम्बर 11 -- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष आयु एवं वंचित पात्रों के कार्ड बनाने की प्रगति धीमी रहने पर सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने टीम का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने को चिन्हित किये गये लोगों में से 2 लाख 14 हजार लोग शेष रह गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने को 25 नवंबर से अभियान शुरू हुआ है। इसमें अभी तक वंचित रहे लोगों को तलाश कर कार्ड बनाने जाने का कार्य होना है। अभियान में लगभग 15 दिन गुजर चुके हैं। इस कार्य में लगी टीम ने 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों सहित वंचितों के 6700 कार्ड ही बनाए हैं। उन्होंने टीम को चेतावनी देते हुए तीन दिन का मानदेय रोकने की कार्रवाई...