मऊ, नवम्बर 30 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। आयुष्मान भारत योजना में बचे लाभार्थी परिवार के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शनिवार को रानीपुर सीएचसी के सभागार में केन्द्र अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्य की धीमी प्रगति पर अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर करते हुए पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने आशा और संगिनी को अपने क्षेत्र के बचे आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी अतिशीघ्र बनाने के लिए निर्देशित किया। वहीं कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने और निषक्रियता पर उच्च अधिकारियों को सूचित करने के लिए बीपीएम और बीसीपीएम को निर्देशित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह, बीसीपीएम हूमैरा खातून, बीपीएम सहित संगिनी प्रेमा भारती, लालसा सुनीता देवी, गिरिजा देवी और विभिन्न ग्राम सभाओं क...