वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक हुई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चलाए गए अभियान की भी समीक्षा की। लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड लक्ष्य से कम बनाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। बड़ागांव ब्लॉक में ज्यादा कम बनने पर प्रभारी पीएचसी डॉ. शेर मोहम्मद को फटकर लगाई है। उन्हे कड़ी चेतावनी दी। उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग कम होने पर सीडीओ ने असंतोष जताया। उन्होंने कहा कहा कि टीबी मुक्त अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। उन्होंने जनपद स्तर पर कार्यरत समस्त टीमों को चेतावनी जारी करने तथा न्यूनतम उपलब्धि...