आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। आयुष्मान कार्डधारकों के उपचार में अब 'आयुष्मान सारथी' ऐप साथी बनेगा। इस ऐप के माध्यम से सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों और उपलब्ध डॉक्टरों के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। संबंधित रोग के डॉक्टर और अस्पताल की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। इलाज के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इस ऐप का प्रयोग करने वालों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल, आयुष्मान से संबद्ध अलग-अलग अस्पतालों को अलग-अलग रोगों के इलाज की मंजूरी दी गई है। किसी अस्पताल में सिर्फ न्यूरो का इलाज होता है तो किसी में सिर्फ किडनी का। कहीं लिवर तो कहीं हड्डी से जुड़ीं बीमारियों का। ऐसे में मरीज इलाज कराने के लिए भटकते रहते हैं। अब आयुष्मान कार्ड से उपचार कराने में आयुष्मान सारथी ऐप जरूरतमंद मरीजो...