साहिबगंज, फरवरी 24 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो सीएचसी के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रंगमटिया का आज मंगलवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वॉस ) के तहत वर्चुअल मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन राष्ट्रीय टीम के डॉ. सकीरथना थालाराय एवं डॉ. प्रमोद सिंह के द्वारा किया गया। टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर रंगमटिया में उपलब्ध सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं, संक्रमण नियंत्रण, मुफ्त दवाएं,बाहय रोगी सेवा, निःशुल्क दवा वितरण, पैथोलॉजी जांच,टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवा, नैदानिक जांचों और उपकरणों की गुणवत्ता और मानकों की जांच की। वर्चुअल मूल्यांकन में मुख्य रूप से सीएस डॉ. रामदेव पासवान, सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, बीपीएम विष्णु भगत, सीएचओ प्रियंका मरांडी,एएनएम सुभाषिणी मरांडी, एमपीब्ल्यू पवन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.