जौनपुर, फरवरी 5 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटेसर में बुधवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एनक्यूएएस के तहत इंटरव्यू कार्यक्रम आयोजित की गई। दौरान एनक्यूएएस टीम ने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अभिलेखों की समीक्षा की। टीम ने ओपीडी सेवाएं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, परिवार नियोजन सेवाएं और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का बारीकी से देखा। टीम ने केंद्र पर मरीजों से संवाद कर सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों से उनके कार्य, दायित्व और फील्ड स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने टीम को आयुष्मान आरो...