मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- एलाऊ। सरकार द्वारा ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पीएचसी केंद्र बनाए गए। लेकिन अनदेखी के चलते ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव कसद में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया गया। निर्माण के बाद से लेकर अभी तक केंद्र का ताला नहीं खुला। आरोग्य मंदिर के कमरों एवं परिसर में झाड़ियां खड़ी हैं। ग्रामीणों को नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए लगभग 12 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांवत ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने समस्या की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों...