गाजीपुर, फरवरी 22 -- देवकली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 21 से 23 फरवरी तक चल रहे तीन दिवसीय भ्रमण समीक्षा कार्यक्रम के तहत भदोही के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी शुक्ला और प्रशासनिक स्वास्थ्य सहायक मोहम्मद आबीद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, लैब, लेबर रूम, फार्मेसी, वार्ड, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच की गई। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की गई। इसके बाद टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवकली, तरांव, महमूदपुर पाली, कुर्बानसराय, सरायशरीफ और सिरगिथा का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां सफाई, दवा ओर रजिस्टर रखरखाव में अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.