हजारीबाग, जनवरी 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पलांडू में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी मुकेश गोस्वामी की अध्यक्षता में किशोरी स्वास्थ्य कल्याण दिवस मनाया गया । इसमें किशोरी बच्चियां, स्वास्थ्य सहिया उपस्थित हुई। सभी उपस्थित किशोरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी मुकेश गोस्वामी ने संबोधित करते हुए एनीमिया से बचने, मासिक धर्म में स्वच्छ रहने, हाइजीन से संबंधित हैंड वाश रखने, खाना खाने से पहले हाथ धोने एवं स्वास्थ्य से संबंधित अन्य जानकारियां दी। साथ ही उपस्थित सभी किशोरियों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित जांच परीक्षा ली गई । जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुकेश गोस्वामी, सहिया साथी मंजू देवी, सहिया रीना देवी, रीना कुमारी, सरोजिनी एक्का, रोशनी कुमारी, न्यूट्रीशन एडवाइजर सुनि...