मऊ, जनवरी 12 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में मरीजों को सुविधाएं देने के लिए चल रहे बेलौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) की टीम निरीक्षण करेगी। इस निरीक्षण को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को बीपीएम अमहद जमील ने केंद्र पर पहुंच कर तैयारियों को जायजा लिया। कमियां मिलने पर सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकत्रियों को सख्त हिदायत देते हुए दूर करने को कहा। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैजान ने रसूलपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बीपीएम अहमद जमील ने बताया कि आगामी 21 जनवरी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) टीम बेलौली आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का निरीक्षण करेगी। टीम की ओर से आयुष्मान आरोग्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, अस्पताल के रिकॉर्ड की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.