जामताड़ा, फरवरी 6 -- आयुष्मान आरोग्य मंदिर पट्टाजोरी बंद, गेट पर लटका मिला ताला करमाटांड़,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पट्टाजोरी के मुख्य गेट पर गुरूवार को मुख्य गेट पर ताला जड़ा हुआ था। केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एएनएम दोनों नदारद थीं। वहीं इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नियमित जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ निलेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने के संबंध में संबंधित सीएचओ और एएनएम से जानकारी मांगी जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फोटो करमाटांड़ 01: आयुष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.