गिरडीह, जून 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को जिला स्तरीय चिकित्सा दल के अधिकारियों ने सोमवार को देवरी के विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्रों सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। जिसमें उपरोक्त केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया। अधिकारियों ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुरूप सुविधा के लिए चिन्हित आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिकनाडीह, घोरंजी व रानीडीह का निरीक्षण किया। जहां राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के लिए सीएचओ को आवश्यक बदलाव लाने का सुझाव दिया गया। टीम में सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा, बीपीएम प्रतिमा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशलकांत, डॉ आशीष मोहन आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...