लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 8,27,313 लोगों ने योगाभ्यास किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि अन्य राज्यों की अपेक्षा यूपी में सर्वाधिक लोगों ने योग करके रिकॉर्ड बनाया। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में यूपी में 16,063 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 8,27,313 लोगों ने योग किया। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश में 7,24,179, तीसरे नंबर पर राजस्थान में 6,15,118, चौथे नंबर पर तमिलानाडु में 3,51,530 व पांचवें नंबर पर कर्नाटक में 2,50,035 लोगों ने योगाभ्यास किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, तीमारदारों व अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.