लखनऊ, अक्टूबर 8 -- -सरकारी लिफाफे-लेटरहेड भी देंगे मोटापा रोकने का संदेश विशेष संवाददाता, लखनऊ. मोटापा खतरनाक बीमारियों का वाहक बन रहा है। सांस फूलना, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित कई बीमारियों की जड़ में यही मोटापा है। मोटापे को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइड लाइन के हिसाब से तो यह कई तरह के कैंसर का कारण भी बन रहा है। यूपी अब इस मोटापे के खिलाफ जंग छेड़ेगा। घर-घर जाकर आशाएं मोटे लोगों को चिन्हित करेंगी। उन्हें इसके नुकसान समझाए जाएंगे। मोटापे के नफा-नुकसान समझाने को सरकारी स्टेशनरी पर भी इससे जुड़े स्लोगन लिखे जाएंगे। प्रदेश में मोटापे की रोकथाम के लिए मुहिम चलेगी। उनकी जांच होगी। ज्यादा वजन होने पर जागरूक किया जाएगा। मोटापा घटाने के उपाय भी सुझाए जाएंगे। प्रदेश में इसे लेकर हर जिले में गतिविधियां चलेंगी। इसमें आशा बहुओं की भूमिका सबसे अहम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.