चंदौली, मई 23 -- चंदौली। दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा, किसान न्याय मोर्चा एवं पीड़ित दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मिला। इस दौरान पत्रक सौंपते हुए दुल्हीपुर महाबलपुर में फोरलेन सड़क चौड़ीकरण किए जाने की मांग किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कानून के तहत अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर जमीन मकान का उचित मुआवजा देने के बाद ही घरों को तोड़ा जाए। उच्च न्यायालय एवं शासनादेश के निर्देश का पालन करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। डीएम ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि जनसमस्याओं को लेकर लोक निर्माण एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र यादव एड, रतन कुमार श्रीवास्तव, डा. आरके शर्मा, इन्द्रजीत शर्मा, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.