चम्पावत, दिसम्बर 16 -- चम्पावत। जिले के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर सब सेंटर रैघांव और बर्दाखान को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत प्रतिष्ठित गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र ने दिया है। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि आरोग्य मंदिर रैघांव का बाह्य मूल्यांकन 17 नवंबर को किया गया। जिसमें केंद्र ने 12 सेवा पैकेज के तहत 87.90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बर्दाखान का बाह्य मूल्यांकन 18 नवंबर को किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...