सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने इस्माइलपुर नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण किया गया। उन्होंने वहां मौजूद व्यवस्थाओं को देखा। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर को पॉली क्लीनिक के रूप में विकसित किया जायेगा, जिसमें सात विशेषज्ञ तैनात होंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से क्षेत्रीय जनता को मजबूरन दूसरे बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता उन्होंने बताया कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेष सेवाएं, फिजीशियन, त्वचा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, नेत्र रोग व मनोरोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए शीघ्र ही इच्छुक चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य विभाग अनुबन्ध करेगा। प्रत्येक विशेषज्ञ की ओपीडी प्रतिदिन के हिसाब से निश्चित होगी। मार्च तक पॉली क्लीनिक शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.