कोडरमा, जनवरी 19 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित समारोह हॉल में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन एस्क्लेपियस वैलनेस की ओर से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रंजीत सिंह, रूबी व रिबोध कुमार ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 200 से अधिक लोगों ने शिरकत की। रंजीत सिंह ने कहा कि एडब्ल्यूपीएल स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। कहा कि आयुर्वेद न केवल असाध्य रोगों के निदान में सहायक है, बल्कि यह युवाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का भी एक सशक्त माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.