मैनपुरी, सितम्बर 23 -- दशम् आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि जन-जन के उत्थान और पृथ्वी के कल्याण के लिए आयुर्वेद व योग को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। आधुनिक मशीनरी युग में शारीरिक श्रम घटने से बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विश्व की सबसे बड़ी चिकित्सा पद्धति है, जिससे होम्योपैथी जैसी पद्धतियां भी उत्पन्न हुईं। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि असंतुलित आहार और श्रम की कमी बीमारियों का मुख्य कारण है। योग शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि एलोपैथ रोगों को नियंत्रित कर सकता है, परंतु आयुर्वेद उन्हें जड़ से समाप्त करने में सक्षम है। सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि योग और आयुर्वेद प्राचीन पद्धति होते हुए भी आज विश्वभर में लोकप्रिय हो रहे हैं। संतुलित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.