देहरादून, मार्च 28 -- उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ई-हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ने वाला राज्य का तीसरा संस्थान बन गया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ कुलसचिव रामजी शरण शर्मा ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव शर्मा ने कहा कि अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से रोगी देखभाल की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस प्रकार की सुविधाओं से दूर दराज के क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सहूलियत भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ टेली मेडिसिन सेवाओं के माध्यम से मिलने लगेगा। इस मौके पर शरीर रचना विभाग, ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार के डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि एनआईसी की ओर से दिए गए टेली-मेडिसिन साफ्टवेयर का उपयोग विश्वविद्यालय के हरिद्वार स्थित दोनों कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.