प्रयागराज, जनवरी 10 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष (आयुर्वेद) विभाग के तहत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों / चिकित्सालयों में रीडर कौमार भृत्य के दो पदों का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। 17 अक्तूबर 2024 को जारी विज्ञापन के सापेक्ष कुल 21 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सात जनवरी को आयोजित साक्षात्कार में कुल सात अभ्यर्थी उपस्थित हुए। साक्षात्कार में नितिन शर्मा और अंजू सफल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...