लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग में गुरुवार को एक अधेड़ ने फांसी लगााकर जान दे दी। सुबह ड्यूटी के लिए पत्नी जगाने गई तो पति को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार व आसपास के लोग दौड़े। पड़ोसियों ने फंदा काटकर अधेड़ को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बड़ा बरहा निवासी राजकुमार (50) आयुर्वेद विभाग में चतुर्थ श्रेणी में तैनात थे। परिवार में पत्नी मिथलेश और बेटी अपूर्वा के साथ रहते थे। पत्नी ने बताया कि बुधवार रात परिवार के लोगों ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह जब पत्नी कमरे में गई तो उन्होंने देखा कि पति कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटक रहे थे। यह देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर बेटी अपूर्वा और पड़ोसी आ गए। बेटी ने पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.