देवघर, नवम्बर 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिला आयुष समिति देवघर के तत्वावधान में शनिवार को आयुर्वेद विद्या कार्यक्रम अंतर्गत सोनारायठाढ़ी प्रखंड के तिलकपुर पीएम प्लस टू उच्च विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। जिसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर मुख्य योग शिक्षक सह पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार एवं सहायक योग शिक्षक चंदन कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इस दौरान स्कूली बच्चों को योगिन-जोगिन, ताड़ासन, वृक्षासन, हस्तासन समेत विभिन्न योग व प्राणायाम कराया गया। जिससे पूरा विद्यालय योगमय हो गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सक डॉक्टर गणेश प्रसाद राय ने होम्योपैथिक एवं आयुष विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध...